ePaper

आरजी कर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

Updated at : 05 Aug 2025 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
आरजी कर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना को एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना को एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर चिकित्सक इस घटना को लेकर सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिये हैं. इस बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज में किसी को भी कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने से रोक लगा दी गयी है. वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से पहले ही कॉलेज प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर लिखित रूप से सूचित कर दिया है, पर एक अगस्त को कॉलेज परिषद की बैठक में लिखित रूप से किसी के भी कार्यक्रम की अनुमति न देने का निर्णय लिया गया, लेकिन वामपंथी विचारधारा में विश्वास रखनेवाले जूनियर डॉक्टरों के उक्त संगठन के कुछ सदस्य उस बैठक में अवैध रूप से उपस्थित थे. जूनियर डॉक्टरों के उक्त संगठन के कोई भी सदस्य उस बैठक में मौजूद नहीं थे. जूनियर डॉक्टरों के उक्त संगठन ने नौ अगस्त को शाम छह बजे बिना अनुमति के आरजी कर परिसर में एक सभा का आह्वान किया है. ऐसे में कॉलेज प्रबंधन की ओर से अनुमति नहीं देने से नौ अगस्त को कॉलेज में तनाव पैदा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola