ePaper

कल्याणी एम्स में इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी विभाग का उद्घाटन

Updated at : 13 Apr 2025 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
कल्याणी एम्स में इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी विभाग का उद्घाटन

नदिया जिला कल्याणी एम्स में इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी विभाग का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

कल्याणी. नदिया जिला कल्याणी एम्स में इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी विभाग का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर कल्याणी एम्स के डायरेक्टर रामजी सिंह, एकेडमिक डीन डॉ कल्याण गोस्वामी, विभागीय प्रधान डॉ सुकांतो सरकार और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे.एम्स के डायरेक्टर रामजी सिंह ने कहा कि कल्याणी एम्स में धीरे-धीरे कर सभी विभाग खोले जा रहे हैं इसी कड़ी में इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी विभाग का उद्घाटन हुआ. इस चिकित्सा के विषय में विषय पर डॉ सुकांतो सरकार कहा कि इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी का एक प्रकार जहां विद्युत प्रवाह को केवल मस्तिष्क के एक तरफ लगाया जाता है, आमतौर पर दाईं तरफ यह प्रक्रिया गंभीर अवसाद या अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए उपयोग की जाती है, राइट यूनिलेटरल ईसीटी में रोगी को संज्ञाहरण के तहत किया जाता है और उसके सिर पर दो इलेक्ट्रोड लगाये जाते हैं. एक इलेक्ट्रोड को मस्तिष्क के दाएं तरफ लगाया जाता है, जबकि दूसरा इलेक्ट्रोड को मस्तिष्क के बाईं तरफ लगाया जाता है. फिर, एक छोटा सा विद्युत प्रवाह मस्तिष्क के माध्यम से भेजा जाता है, जिससे दौरे पड़ते हैं. दौरे मस्तिष्क के लिए एक संक्षिप्त और नियंत्रित स्टिम्युलेशन है जो विभिन्न न्यूरोट्रांसमीटरों को प्रभावित कर सकता है, जिससे अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola