सियालदह डिविजन में चलेंगी आठ अतिरिक्त लोकल ट्रेनें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Oct 2024 1:26 AM
काली पूजा और दिवाली के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने सियालदह डिविजन में 31 अक्तूबर की रात से एक नवंबर की सुबह तक (गुरुवार-शुक्रवार) आठ अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.
संवाददाता, कोलकाता.
काली पूजा और दिवाली के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने सियालदह डिविजन में 31 अक्तूबर की रात से एक नवंबर की सुबह तक (गुरुवार-शुक्रवार) आठ अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.
इन ट्रेनों का ठहराव सभी स्टेशनों पर होगा. जानकारी के अनुसार, एक जोड़ी सियालदह-डानकुनी लोकल 31 अक्तूबर की रात 11.30 बजे सियालदह से रवाना होकर रात 12.15 बजे डानकुनी पहुंचेगी और यही ट्रेन रात 12.25 बजे डानकुनी से रवाना होकर रात 1.05 बजे सियालदह पहुंचेगी. एक जोड़ी सियालदह-बारासात-सियालदह लोकल रात 12.10 बजे सियालदह से रवाना होकर 11.55 बजे बारासात पहुंचेगी और रात 1.10 बजे बारासात से रवाना होकर रात 1.55 बजे सियालदह पहुंचेगी. सियालदह-राणाघाट लोकल रात 12:40 बजे सियालदह से रवाना होकर रात 2.30 बजे रानाघाट पहुंचेगी और रात 11.45 बजे रानाघाट से रवाना होकर रात 1.40 बजे सियालदह पहुंचेगी.
सियालदह-बारुईपुर-सियालदह लोकल रात 12.30 बजे सियालदह से रवाना होकर रात 1.15 बजे बारुईपुर पहुंचेगी और रात 1.25 बजे बारुईपुर से रवाना होकर रात 2.10 बजे सियालदह पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










