मेसी के कार्यक्रम में तोड़फोड़ की इडी ने शुरू की जांच

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 20 Dec 2025 1:33 AM

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने इस मामले में अपने स्तर पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के दो बैंक खातों में करोड़ों के ट्रांजेक्शन की आशंका

कोलकाता. फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को लेकर विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारी अव्यवस्था और तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी भी सतर्क हो गयी है. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने इस मामले में अपने स्तर पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. शुरुआती पड़ताल में बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन और संभावित अनियमितताओं की आशंका जतायी गयी है.

गत शनिवार को मेसी की मौजूदगी वाले कार्यक्रम के दौरान सॉल्टलेक स्टेडियम में हालात बेकाबू हो गये थे. इस मामले में पुलिस मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस जांच में भीड़ नियंत्रण में चूक, प्रवेश व्यवस्था की खामियां और समग्र सुरक्षा योजना प्रमुख बिंदु बने हुए हैं.

इसी बीच इडी ने अपने स्तर पर जांच शुरू की है. केंद्रीय जांच एजेंसी को आशंका है कि दत्ता की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के दो बैंक खातों में विभिन्न माध्यमों से करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है. यह धन कहां से आया, किस प्रक्रिया से निकाला गया और किन मदों में खर्च किया गया, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है. एजेंसी का प्रारंभिक आकलन है कि इन लेनदेन में वित्तीय अनियमितताएं हो सकती हैं.

हालांकि इडी की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने बैंक स्टेटमेंट, वित्तीय दस्तावेज और लेनदेन के स्रोत से जुड़े रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिये हैं. आवश्यकता पड़ने पर आयोजन से जुड़े अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है. फिलहाल यह प्रारंभिक जांच का चरण है, लेकिन पर्याप्त सबूत मिलने पर इडी इस मामले में ईसीआईआर दर्ज कर औपचारिक तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola