पश्चिम बंगाल में दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड का शुभारंभ, पांच मिनट में पहुंचेगी डायल 112 पुलिस

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

Durga Suraksha Squad: सीएम शुभेंदु ने राज्य व कोलकाता पुलिस के आधुनिकीकरण का भरोसा दिया है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस के कार्य में किसी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा.

विज्ञापन

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

Durga Suraksha Squad: राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नबान्न सभाघर से सभी थानों में साइबर क्राइम हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क व प्रत्येक महकमे में ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि महालया से राज्य में 112 इमरजेंसी कॉल सेवा शुरू होगी और सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी थाना क्षेत्र में 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे.

क्या है ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों और पुलिस आयुक्तालयों में ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का भी शुभारंभ किया. यह विशेष टीम सार्वजनिक स्थानों, स्कूल-कॉलेजों और संवेदनशील इलाकों में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और महिला सुरक्षा से जुड़ीं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगी.

एक साल में पांच मिनट रिस्पांस टाइम का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में गुजरात, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र में पुलिस छह मिनट के भीतर पहुंच जाती है, जबकि पश्चिम बंगाल में औसत प्रतिक्रिया समय लगभग तीन घंटे है. सरकार अगले एक वर्ष में इसे घटाकर पांच मिनट करने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है. उन्होंने बताया कि इस बार के बजट में प्रत्येक थाने के लिए 112 सेवा के लिए एक-एक वाहन की व्यवस्था की गयी है और अगले बजट में वाहनों की संख्या बढ़ायी जायेगी.

500 थानों में महिला हेल्प डेस्क

मुख्यमंत्री ने राज्य के 500 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पॉक्सो अधिनियम, अभया कांड व आरजी कर जैसी घटनाओं से सीख लेते हुए सरकार महिला सुरक्षा पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनायेगी. उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को दबाने के बजाय तुरंत एफआइआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाये.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के कार्य में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि थानों में बुनियादी ढांचे और संसाधनों की कमी को दूर कर पश्चिम बंगाल पुलिस व कोलकाता पुलिस को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तर्ज पर आधुनिक और अनुशासित बनाया जायेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस के कार्य में किसी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा.

Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola