जेबीपुर : डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत

Updated at : 08 Mar 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
जेबीपुर : डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत

जेबीपुर और जंगीपाड़ा थाने के सीमा इलाके के हल्दीपुर में डंपर और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक और उसके भांजे की मौत हो गयी

विज्ञापन

मामी की हालत गंभीर, ईद की खरीदारी कर लौट रहे थे घर

संवाददाता, हावड़ा.

जेबीपुर और जंगीपाड़ा थाने के सीमा इलाके के हल्दीपुर में डंपर और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक और उसके भांजे की मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मृतकों के नाम शेख रकीबुल इस्लाम (36) और शेख अतीक (6) हैं.

जानकारी के अनुसार, शेख रकीबुल इस्लाम अपनी पत्नी मोनालिसा बेगम और भांजे को बाइक से ईद की खरीदारी करा घर लौट रहा था. इसी समय सामने से आ रहे एक डंपर ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी. तीनों सड़क पर गिर गये. मौके पर पुलिस पहुंची. घायलों को जेबीपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मामा और भांजे को मृत घोषित कर दिया. वहीं, मोनालिसा की हालत बेहद गंभीर होने से उसे कोलकाता मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि तीनों के सिर में चोट लगी थी. इस घटना के बाद डंपर चालक मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस उसे तलाश रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola