ePaper

फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने लगाये ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

Updated at : 03 Sep 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने लगाये ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

क्रै मेंबर्स के साथ हुई तीखी बहस

विज्ञापन

क्रै मेंबर्स के साथ हुई तीखी बहस

कोलकाता. दिल्ली से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में एक क्रू मेंबर और एक यात्री (वकील) के बीच तीखी बहस हो गयी. मामला इतना बढ़ा कि फ्लाइट की एअर होस्टेस ने उक्त यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. आरोप है कि उड़ान के दौरान उक्त यात्री ने शराब जैसी किसी चीज का सेवन किया और धार्मिक नारे लगाये, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी हुई. वकील ने कथित तौर पर नशे में धुत होकर ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के जयकारे लगाये. साथ ही केबिन क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार भी किया और अन्य यात्रियों को परेशान किया.

जानकारी के मुताबिक, घटना गत एक सितंबर की है. दिल्ली से कोलकाता जानेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6571 ऑपरेशनल कारणों से तीन घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट की पार्किंग में खड़ी रही. क्रू मेंबर का आरोप है कि विमान के उड़ान भरने के बाद एक यात्री ने फ्लाइट में हंगामा मचा दिया. वहीं, उक्त पैसेंजर ने क्रू मेंबर्स पर प्रताड़ित करने और बुनियादी सुविधाएं मुहैया न कराने का आरोप लगाया.

क्रू मेंबर ने आरोप लगाया है कि फ्लाइट की सीट संख्या 31डी पर बैठा पैसेंजर पेशे से वकील ने फ्लाइट में सभी यात्रियों से ””हर हर महादेव”” का जयकारा लगाने की अपील की. विमान के उड़ान भरने के दौरान वह किसी सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन कर रहा था, जिसमें से शराब की स्मैल आ रही थी.

जब क्रू मेंबर ने उससे पूछा तो उसने बोतल छिपाते हुए ड्रिंक को तुरंत गटक लिया. हालांकि, उक्त यात्री ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है. उसने शराब पीने के दावे को खारिज करते हुए बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बीअर पी थी, जिसका बिल उसके पास मौजूद है. कोलकाता में फ्लाइट लैंड करने के बाद उक्त यात्री को सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola