नौ मार्च को एक बार फिर सड़क पर उतरेंगे चिकित्सक

Updated at : 07 Mar 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
नौ मार्च को एक बार फिर सड़क पर उतरेंगे चिकित्सक

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप व मर्डर हत्या कांड के 9 मार्च को सात महीने पूरे हो जायेंगे. इस घटना के मुख्य अभियुक्त संजय राय को सियालदह कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनायी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप व मर्डर हत्या कांड के 9 मार्च को सात महीने पूरे हो जायेंगे. इस घटना के मुख्य अभियुक्त संजय राय को सियालदह कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनायी है. लेकिन राज्य के चिकित्सक इससे संतुष्ट नहीं हैं. इसलिए न्याय की मांग को लेकर वे एक बार फिर सड़क पर उतरने जा रहे हैं.

नौ मार्च को आरजी कर कांड के सात माह पूरे होने के अवसर पर अभया मंच और ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स की ओर से संयुक्त रैली निकाली जायेगी. इस दिन अपराह्न चार बजे से दो रैलियां धर्मतला और हाजरा से निकाली जायेंगी, जो रानूछाया मंच आकर खत्म होंगी. अभया मंच और ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स की ओर से सभी सीनियर व जूनियर डॉक्टरों, छात्र व युवा समाज, व्यवसायी, खेल और संस्कृति जगत के लोगों से जुलूस में शामिल होने की अपील की गयी है. जानकारी उक्त दोनों संगठनों की ओर से जारी प्रेसवार्ता में दी गयी.

अभया मंच के संयोजक डॉ तमोनाश चौधरी ने बताया कि अभया (मृत चिकित्सक) को अब तक न्याय नहीं मिला है. आमलोग लगातार खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवा प्रणाली और नकली दवाओं का शिकार हो रहे हैं. प्रशासन न केवल चुप है, बल्कि सच्चाई छिपाने का अथक प्रयास भी कर रहा है. डॉक्टरों सहित प्रदर्शनकारी नागरिक समाज को बदले की भावना से देख रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola