बर्दवान में दिनदहाड़े डॉक्टर की हत्या, हथियार के साथ आरोपी का थाने में सरेंडर

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 04 Feb 2026 1:13 AM

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजा भौमिक (46) के रूप में हुई है, जिसे इलाके में झोलाछाप चिकित्सक के तौर पर जाना जाता था.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. मंगलवार को पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र के बादामतला में एक सनसनीखेज घटना सामने आयी, जहां एक चेंबर में घुस कर धारदार हथियार से चिकित्सक को मौत के घाट उतार दिया गया. घटना के बाद आरोपी युवक खून से सना हथियार लेकर सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजा भौमिक (46) के रूप में हुई है, जिसे इलाके में झोलाछाप चिकित्सक के तौर पर जाना जाता था. पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. इधर, थाने में आरोपी युवक जीवन रुईदास को गिरफ्तार कर लिया गया, जो शक्तिगढ़ के आमरा इलाके का निवासी है.

इलाज को लेकर बदले की भावना का आरोप

पुलिस ने बताया कि राजा भौमिक आरोपी जीवन रुईदास की दादी का इलाज कर रहा था. कुछ दिन पहले दादी की मौत हो गयी थी. इसके बाद से जीवन चिकित्सक को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार मानते हुए बदले की भावना से ग्रसित था. मंगलवार को वह मौका देखकर चिकित्सक के चेंबर में घुसा और कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

घटना के बाद थाने में आत्मसमर्पण

स्थानीय लोगों के अनुसार, चेंबर के भीतर से आवाजें सुनाई दी थीं. कुछ ही देर बाद आरोपी हथियार लेकर बाहर निकला और सीधे थाने पहुंच गया. थाने में उसने ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों को चिकित्सक की हत्या की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चेंबर से रक्तरंजित शव बरामद किया.

शहर में दहशत, जांच जारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गयी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. बर्दवान शहर में इस घटना के बाद चिकित्सकों के बीच भय और तनाव का माहौल देखा जा रहा है.

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola