खतरनाक इमारत का जर्जर हिस्सा ढहा

Updated at : 06 Feb 2025 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
खतरनाक इमारत का जर्जर हिस्सा ढहा

घटना नारायण प्रसाद बाबू लेन में बुधवार अपराह्न 3.20 बजे के करीब की है.

विज्ञापन

कोलकाता. मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में स्थित कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 42 के अंतर्गत पांच मंजिली इमारत की छत की कार्निस का जर्जर हिस्सा ढह जाने से इलाके में कुछ समय के लिए लोग आतंकित हो गये. घटना नारायण प्रसाद बाबू लेन में बुधवार अपराह्न 3.20 बजे के करीब की है. इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है. सूचना पाकर कोलकाता नगर निगम की टीम के साथ पोस्ता थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इधर, खबर पाकर स्थानीय पार्षद महेश शर्मा भी वहां पहुंचे. श्री शर्मा ने कहा कि वार्ड 42 में कई इमारतें जर्जर हालत में हैं. इसे लेकर वह चिंतित हैं. इन मकान मालिकों के साथ वह कई बार बैठक कर उनसे इनकी रिपेयरिंग कराने की बात भी कह चुके हैं. उन्होंने मकान मालिकों से यह भी कहा कि स्थानीय पार्षद होने के कारण निगम से जो भी मदद हो सकेगी, वे मकान मालिकों को उपलब्ध करायेंगे.

लेकिन ऐसे जर्जर मकान के मालिक उदासीन रवैया अपनाये हुए हैं. इसका खामियाजा इन मकान में जान जोखिम में लेकर रहने वाले किरायेदारों को उठाना पड़ रहा है. श्री शर्मा ने कहा कि वार्ड के एरिया इंस्पेक्टर भी ग्राउंड की हकीकत की रिपोर्ट निगम तक नहीं पहुंचाते हैं. वह खुद भी निगम में यह आवाज उठाये हैं. निगम ऐसे जर्जर इमारतों के मकान मालिकों को रिपेयरिंग के लिए सपोर्ट करने को हमेशा तैयार रहता है. कुछ लापरवाही एरिया इंस्पेक्टर की भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola