ePaper

भाजपा शासित राज्यों में अपराधों पर ध्यान दें धर्मेंद्र प्रधान : कुणाल

Updated at : 30 Jun 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा शासित राज्यों में अपराधों पर ध्यान दें धर्मेंद्र प्रधान : कुणाल

कसबा स्थित लॉ कॉलेज में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के ‘गुंडे’ राज्य की बेटियों पर अत्याचार कर रहे हैं

विज्ञापन

कुणाल घोष ने धर्मेंद्र प्रधान के आरोपों को नकारा, कहा-बेटियों के लिए बंगाल सबसे ज्यादा सुरक्षित

कोलकाता. कसबा स्थित लॉ कॉलेज में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के ‘गुंडे’ राज्य की बेटियों पर अत्याचार कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मुद्दे पर चुप हैं. उनके बयान को लेकर पूर्व राज्यसभा सदस्य व तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि “देश में कोलकाता सबसे सुरक्षित है. उन्होंने प्रधान की आलोचना करते हुए उनसे उन्नाव, हाथरस, प्रयागराज और दिल्ली जैसे भाजपा शासित क्षेत्रों में अपराधों पर अंकुश लगाने पर ध्यान देने का आग्रह किया. पत्रकारों से बातचीत में घोष ने कहा “मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पहले उन्नाव, हाथरस, प्रयागराज और दिल्ली जैसी जगहों पर महिलाओं पर होनेवाले अपराधों के बारे में बात करनी चाहिए. अपराधियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में पुलिस कार्रवाई करती है. पूरे देश में पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है,”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola