प्रतिमा लाने निकले श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

Updated:
विज्ञापन
प्रतिमा लाने निकले श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

दुर्गा पूजा की चतुर्थी की रात पोलबा थाना क्षेत्र के अनंतपुर में हुए सड़क हादसे ने उत्सव का माहौल मातम में बदल दिया.

विज्ञापन

तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती

चंदननगर में हुई भीषण टक्कर कार से शराब की बोतल बरामद

प्रतिनिधि, हुगली

दुर्गा पूजा की चतुर्थी की रात पोलबा थाना क्षेत्र के अनंतपुर में हुए सड़क हादसे ने उत्सव का माहौल मातम में बदल दिया. प्रतिमा लाने जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, चंदननगर पटुआपाड़ा से प्रतिमा लेकर पोलबा के शंकरबाती हाई स्कूल पूजा कमेटी के सदस्य लौट रहे थे.

प्रतिमा से भरा ट्रक गांव पहुंच चुका था, लेकिन पीछे से आ रही कार नहीं पहुंची. कार में चालक समेत छह लोग सवार थे. काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर फोन करने पर पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात चंदननगर रेल ओवरब्रिज से उतरते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. चार गंभीर घायलों को चुंचुड़ा इमामबाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. एक को एसएसकेएम अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान शंकरबाती निवासी भास्कर देवधारा (29), प्रीतम चक्रवर्ती (30) और चंदननगर कांटापुकुर निवासी स्वपन दे (40) के रूप में हुई है. हादसे की जांच में कार से शराब की बोतल बरामद हुई है. आशंका है कि मृतक शराब के नशे में थे. शनिवार को चुंचुड़ा इमामबाड़ा अस्पताल में शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola