एंबुलेंस की सुविधा होने के बावजूद मरीज को नहीं किया जा सका रेफर

Updated at : 08 Mar 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
एंबुलेंस की सुविधा होने के बावजूद मरीज को नहीं किया जा सका रेफर

एंबुलेंस की सुविधा होने के बावजूद मरीज को दूसरे अस्पताल में नहीं ले जाने पर बिना इलाज के ही उस मरीज की मौत हो गयी.

विज्ञापन

आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

हावडा. एंबुलेंस की सुविधा होने के बावजूद मरीज को दूसरे अस्पताल में नहीं ले जाने पर बिना इलाज के ही उस मरीज की मौत हो गयी. घटना श्यामपुर स्थित कमालपुर ग्रामीण अस्पताल की है. मृतका का नाम सुल्ताना बेगम (55) था. इस घटना को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया. वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात सुल्ताना बेगम को सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने मरीज को उलबेड़िया मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया. कमलपुर ग्रामीण अस्पताल में तीन एंबुलेंस की सुविधा होने के बावजूद चालक ने जाने से इंकार कर दिया. मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी और दो घंटे बाद ही मरीज ने ग्रामीण अस्पताल में दम तोड़ दिया. मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी किशलय दत्ता ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. जांच के आदेश दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola