ePaper

एसएसकेएम : कैंटीन में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

Updated at : 09 Jun 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
एसएसकेएम : कैंटीन में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

मृतक की पहचान शांतनु रॉय बतायी गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थानाक्षेत्र में स्थित एसएसकेएम अस्पताल के अंडर ग्रेजुएट हॉस्टल की कैंटीन में 45 वर्षीय अधेड़ का शव फंदे पर लटका पाया गया. घटना रविवार सुबह आठ बजे की है. मृतक की पहचान शांतनु रॉय बतायी गयी है. वह पश्चिम मेदिनीपुर के कोतवाली में स्थित मेहतापुर का निवासी बताया गया है. खबर पाकर भवानीपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को प्राथमिक जांच में लोगों ने बताया कि 10 मंजिली इस हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर में स्थित कैंटीन में उक्त व्यक्ति को फंदे पर लटके हालत में पाया गया था. उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है. जहां उसका शव मिला, वहां के अन्य कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola