धारा 356 की सिफारिश का माकपा व कांग्रेस ने किया विरोध
मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गयी रिपोर्ट में बंगाल में धारा 356 के उल्लेख पर सियासी घमासान तेज हो गया है.
माकपा ने कहा राष्ट्रपति शासन से समस्या का नहीं होगा समाधान
संसदीय कार्य और कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने आरोप लगाया कि राज्यपाल की सिफारिशें केंद्र सरकार के निर्देश पर तैयार की गयीं हैं. उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक है कि राज्यपाल अपनी रिपोर्ट में बंगाल को लेकर नकारात्मक बातें ही कहेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि राज्यपाल ने जो सिफारिश की है, वह बहुत ही चिंताजनक है. संघीय ढांचे पर यह आघात करने जैसा है. उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित सरकार को हटा कर राष्ट्रपति शासन जैसी सिफारिश निंदनीय है. वहीं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रिपोर्ट का स्वागत किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए