कैनिंग में युवक की हत्या के आरोप में दंपती गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कैनिंग में युवक की हत्या के आरोप में दंपती गिरफ्तार

क्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना क्षेत्र में शमीम पैलान (26) नामक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

विवाहेतर संबंध बना हत्या की वजह

संवाददाता, कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना क्षेत्र में शमीम पैलान (26) नामक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में सौमेन सरदार और देवी सरदार हैं. हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. गत रविवार को कैनिंग नंबर-एक दीघीरपार ग्राम पंचायत के मातला नदी से सटे इलाके में शमीम का रक्तरंजित शव मिला था. वह उस्ती थाना क्षेत्र के संग्रामपुर का निवासी थी. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने शमीम के मोबाइल फोन के जरिये उसकी शिनाख्त की थी. साथ ही फोन के कॉल डिटेल्स व अन्य तथ्यों को खंगालने के बाद पुलिस को सौमेन व उसकी पत्नी का पता चला.

जांच में पुलिस को यह बात पता चली थी कि देवी का शमीम के साथ विवाहेतर संबंध था, जिसका पता उसके पति को चल गया था. आशंका जतायी गयी है कि सौमेन ने अपनी पत्नी के जरिये शमीम को फोन करवाकर उसे मातला नदी से सटे इलाके में बुलाया. जैसे ही वह वहां पहुंचा, उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल शमीम भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आरोप है कि सौमेन ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने तकनीकी सुराग के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात ख��र डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola