बैरकपुर में 70 पूजा कमेटियों के साथ हुई समन्वय बैठक

Updated:
विज्ञापन
बैरकपुर में 70 पूजा कमेटियों के साथ हुई समन्वय बैठक

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मंगलवार को सुकांत सदन सभागार में बैरकपुर कमिश्नरेट के सात थानों के 70 दुर्गापूजा कमेटियों के साथ समन्वय बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, बैरकपुर.

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मंगलवार को सुकांत सदन सभागार में बैरकपुर कमिश्नरेट के सात थानों के 70 दुर्गापूजा कमेटियों के साथ समन्वय बैठक हुई. इसमें बैरकपुर के सीपी मुरलीधर शर्मा के साथ तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थे. मौके पर राज्य के मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय, विधायक निर्मल घोष, नोआपाड़ा की विधायक मंजू बसु, बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन उत्तम दास, टीटागढ़ नगरपालिका के चेयरमैन कमलेश साव, उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन मलय घोष, पानीहाटी नगरपालिका के चेयरमैन सोमनाथ दे, खड़दह नगरपालिका के चेयरमैन नीलू सरकार समेत अन्य थे. मौके पर राज्य सरकार द्वारा दिये गये एक लाख दस हज़ार के चेक उन तमाम दुर्गापूजा कमेटियों को दिये गये. इस मौके पर पूजा दिशानिर्देश के रूप में एक क्यूआर कोड का उद्घाटन किया गया, जिस पर विभिन्न दुर्गापूजा मंडपों के साथ-साथ विभिन्न रूटों और पुलिस व्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध रहेगी. मौके पर सीपी ने कहा कि दुर्गापूजा में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है. पूजा कमेटियों को सुरक्षा के लिहाज से तमाम दिशा निर्देश पालन करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola