ePaper

डिजी यात्रा से कनेक्टिंग फ्लाइट के यात्रियों को सहूलियत

Updated at : 21 Apr 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
डिजी यात्रा से कनेक्टिंग फ्लाइट के यात्रियों को सहूलियत

कोलकाता एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रवत रंजन बेउरिया ने कहा कि पूरी संभावना है कि अगले शुक्रवार तक डी2डी सुविधा पर डिजीयात्रा सेवाएं शुरू हो जायेंगी.

विज्ञापन

कोलकाता. इस सप्ताह के अंत से ही कोलकाता हवाई अड्डे पर घरेलू उड़ानों के बीच स्विच करने वाले कनेक्टिंग फ्लाइट के यात्रियों को अधिक सुविधा होगी. घरेलू-से-घरेलू (डी2डी) स्थानांतरण क्षेत्र में डिजीयात्रा सेवाओं की शुरुआत के कारण तेज़, सुगम पारगमन अनुभव की उम्मीद हैं. इस कदम का उद्देश्य डी2डी सुविधा का उपयोग करने वाले अधिक दैनिक यात्रियों के लिए भीड़भाड़ को कम करना और सुरक्षा प्रक्रियाओं को तेज़ करना है. कोलकाता एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रवत रंजन बेउरिया ने कहा कि पूरी संभावना है कि अगले शुक्रवार तक डी2डी सुविधा पर डिजीयात्रा सेवाएं शुरू हो जायेंगी. तकनीकी उन्नयन से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने की होड़ में लगे यात्रियों को निश्चित रूप से बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि गेट पिछले महीने लगाये गये थे, लेकिन एनईसी सर्टिफिकेशन का इंतजार था, जिससे सिस्टम के चालू होने में देरी हुई. उन्होंने कहा कि हमने मामले को केंद्रीय मुख्यालय परियोजना प्रबंधक के समक्ष उठाया. अब सभी बाधाओं को दूर कर दिया गया है और इस सप्ताहांत तक सिस्टम चालू हो जायेगा. अधिकारियों को डिजी यात्रा के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola