आज गंगासागर सेतु की आधारशिला रखेंगी ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने सागरद्वीप पहुंचेंगी. मुख्यमंत्री हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए सागरद्वीप आती हैं.
सीएम गंगासागर मेले की तैयारियों का लेंगी जायजा
सागरद्वीप से अमर शक्तिमुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने सागरद्वीप पहुंचेंगी. मुख्यमंत्री हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए सागरद्वीप आती हैं. लेकिन, इस बार का उनका दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सोमवार को ही मुख्यमंत्री मूड़ी गंगा नदी पर गंगासागर सेतु के निर्माण के लिए आधारशिला रखेंगी. सागरद्वीप में कपिल मुनि मंदिर के समीप हेलीपैड के पास ही मुख्यमंत्री का मूल कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां से मुख्यमंत्री गंगासागर सेतु का शिलान्यास करेंगी. इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जायेगा.बताया गया है कि मुख्यमंत्री यहां दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक करेंगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री कपिल मुनि मंदर में पूजा-अर्चना करेंगी, साथ ही भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम का भी दौरा करेंगी. मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट निर्देश दे चुकी हैं कि इस बार गंगासागर मेले में किसी भी तरह की वीआइपी कल्चर की अनुमति नहीं होगी. वीआइपी पास, अलग रास्ता या विशेष सुविधाएं नहीं होंगी, ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इन निर्देशों के पालन की स्थिति और मेले की समग्र तैयारियों की जमीनी स्तर पर हुए कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री खुद सागरद्वीप आ रही हैं. राज्य के विभिन्न विभागों व जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, बिजली, सफाई, यातायात और अस्थायी आवास की व्यवस्थाओं पर विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की जायेगी.
सागरद्वीप को भू-मार्ग से जोड़ने के लिए बनाया जायेगा गंगासागर सेतु मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को सागरद्वीप को भूमि मार्ग से जोड़ने के लिए मूड़ी गंगा नदी पर गंगासागर सेतु का शिलान्यास करेंगी. बताया गया है कि करीब चार किलोमीटर लंबे व चार लेन वाले इस सेतु के निर्माण पर राज्य सरकार की ओर से 1700 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. राज्य सरकार ने दो वर्ष के अंदर सेतु का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इसके निर्माण की जिम्मेदारी एलएंडटी कंपनी को सौंपी गयी है. मुख्यमंत्री ने कई बार केंद्र सरकार से मूड़ी गंगा नदी पर सेतु बनाने के लिए मदद करने की मांग की थी, लेकिन केंद्र द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने के बाद राज्य सरकार ने अपने दम पर सेतु का निर्माण करने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि मूड़ी गंगा नदी पर ब्रिज बनने से यहां आने वाले पुण्यार्थी आसानी से गंगासागर मेला प्रांगण तक पहुंच जायेंगे. इससे क्षेत्र में पर्यटन उद्योग का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा.1700 करोड़ की लागत से मूड़ी गंगा नदी पर बनेगा पुल
पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त
कपिल मुनि मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त 14 जनवरी की रात 9.19 बजे से 15 जनवरी की दोपहर 1.19 बजे तक है. उन्होंने कहा: तीर्थयात्री 15 जनवरी के पूरे दिन पवित्र स्नान कर सकते हैं, क्योंकि शुभ समय का प्रभाव अपराह्न 1:19 बजे के बाद भी आठ घंटे तक रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




