मुख्यमंत्री आज गंगासागर मेला सेवा शिविरों का करेंगी उद्घाटन

Updated at : 08 Jan 2026 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज गंगासागर मेला सेवा शिविरों का करेंगी उद्घाटन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को महानगर में बाबूघाट के पास गंगासागर मेला आउट्राम घाट ट्रांजिट प्वाइंट का उद्घाटन करेंगी.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को महानगर में बाबूघाट के पास गंगासागर मेला आउट्राम घाट ट्रांजिट प्वाइंट का उद्घाटन करेंगी. यहां से वह कई नयी सेवाओं की भी शुरूआत करेंगी. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सोमवार व मंगलवार को दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप के दौरे पर थीं, जहां उन्होंने गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लिया. अब मुख्यमंत्री गुरुवार को बाबूघाट के पास लगे शिविरों का दौरा करेंगी. गंगासागर मेले में आने वाले पुण्यार्थियों के महानगर में विश्राम, खाने-पीने की व्यवस्था के लिए यहां की कई स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से शिविर लगाये जाते हैं. मुख्यमंत्री हर साल यहां जाती हैं. मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा था कि वह गुरुवार को बाबूघाट का दौरा करेंगी. बाबूघाट में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola