लंदन यात्रा का शिड्यूल बदला, आज रवाना हो सकती हैं सीएम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर आग लगने की घटना के बाद एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन फिलहाल बाधित है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर आग लगने की घटना के बाद एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन फिलहाल बाधित है. इस वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लंदन दौरे में बदलाव होने की संभावना है. राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री जिस एयरलाइंस कंपनी की फ्लाइट से लंदन जाने वाली हैं, अगर वह कंपनी राज्य सरकार के आवेदन को स्वीकार करती है, तो शनिवार रात को मुख्यमंत्री दुबई होते हुए लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं. हालांकि इसमें भी बदलाव होने संभावना है, क्योंकि हीथ्रो एयरपोर्ट प्रबंधन ने अब तक नहीं बताया है कि एयरपोर्ट पर शनिवार से विमान सेवा सामान्य होगी या नहीं. मुख्यमंत्री अगर लंदन के लिए रवाना होती भी हैं, तो यह जरूरी नहीं कि उनका विमान हीथ्रो एयरपोर्ट पर ही उतरेगा. उनका विमान गैटविक एयरपोर्ट पर भी उतार सकता है. अब तक हीथ्रो एयरपोर्ट प्रबंधन ने केवल पांच विमान को एयरपोर्ट पर उतरने की मंजूरी दी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola