ePaper

तृणमूल व माकपा कार्यकर्ताओं की भिड़ंत में छह लोग हुए घायल

Updated at : 19 Aug 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल व माकपा कार्यकर्ताओं की भिड़ंत में छह लोग हुए घायल

माकपा के छह उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन जमा करने पहुंचे थे.

विज्ञापन

हल्दिया. नंदीग्राम के दाउदपुर स्थित गुमगढ़ हाई मदरसा स्कूल में सोमवार को प्रबंधन समिति चुनाव के नामांकन के दौरान तृणमूल कांग्रेस और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गयी. इसमें माकपा के छह कार्यकर्ता घायल बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, सोमवार नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था. माकपा के छह उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन जमा करने पहुंचे थे. आरोप है कि इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया. हालांकि तृणमूल ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया. तृणमूल नेता व जिला परिषद के जनस्वास्थ्य अधिकारी शमशुल इस्लाम ने कहा, “हमले का आरोप गलत है. माकपा के पास कोई मतदाता नहीं है. वे बाहरी लोगों को लाकर इलाके में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.” वहीं, माकपा नेता महादेव भुइयां ने पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल पुलिस के सहारे मदरसे पर कब्जा करना चाहती है. उनके मुताबिक, “हमारे कार्यकर्ताओं को लाठियों और डंडों से पीटा गया.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola