मोदी-शाह से मिलना चाहते हैं चिन्मय कृष्ण दास के अधिवक्ता

Updated at : 03 Mar 2025 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी-शाह से मिलना चाहते हैं चिन्मय कृष्ण दास के अधिवक्ता

बांग्लादेश में गिरफ्तार संत चिन्मय कृष्ण दास के वकील रवींद्र घोष इलाज के सिलसिले में बंगाल आये हैं.

विज्ञापन

बैरकपुर. बांग्लादेश में गिरफ्तार संत चिन्मय कृष्ण दास के वकील रवींद्र घोष इलाज के सिलसिले में बंगाल आये हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलना चाहते हैं. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से मिलने का मन रखते हैं. रविवार को अधिवक्ता घोष ने पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह से मुलाकात के दौरान अपनी इच्छा जतायी. अर्जुन सिंह ने कहा कि रवींद्र घोष की मांग को उचित स्थान पर पहुंचाया जायेगा. अधिवक्ता घोष, चिन्मय कृष्ण की जमानत याचिका दायर करने के लिए बांग्लादेश लौटना चाहते हैं. अर्जुन सिंह से मुलाकात के बाद घोष ने बांग्लादेश में चरमपंथियों पर हमला करते हुए कहा : उन्हें लगता है, मैं डर कर भाग जाऊंगा. लेकिन मैं डरकर भागूंगा नहीं. मैं बीमारी के कारण यहां आया हूं. मैं देश जाने से नहीं डरता. मैं देश जारूंगा. लेकिन मुझे विभिन्न तरीके से धमकाया जा रहा है. मैं भारत के प्रधानमंत्री से मिलना चाहता हूं और उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा के बारे में बताना चाहता हूं. मैं भारत के गृह मंत्री और विदेश मंत्री से भी मिलना चाहता हूं. बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए मुझे जहां भी बोलने की जरूरत होगी, मैं बोलूंगा. घोष ने कहा कि वह जल्द ही वह शुभेंदु अधिकारी से भी मुलाकात करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola