नगरपालिका की गाड़ी से कुचल कर बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
नगरपालिका की गाड़ी से कुचल कर बच्चे की मौत

एक पिता की दुनिया उस समय उजड़ गयी, जब उनके घर के सामने खेल रहा उनका मासूम बेटा नगरपालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की चपेट में आ गया.

विज्ञापन

घर के सामने खेल रहा था बच्चा

प्रतिनिधि, हुगली.

रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल होने की तैयारी कर रहे एक पिता की दुनिया उस समय उजड़ गयी, जब उनके घर के सामने खेल रहा उनका मासूम बेटा नगरपालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की चपेट में आ गया. यह दर्दनाक हादसा शनिवार सुबह उत्तरपाड़ा नगरपालिका के 22 नंबर वार्ड के कढ़ाई फैक्टरी इलाके में हुआ. मृतक का नाम अंश गर बताया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंश अपने घर के बाहर खेल रहा था. तभी तेज रफ्तार से आयी कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने उसे कुचल दिया और बिना रुके आगे बढ़ गयी. घायल अवस्था में अशं को तुरंत उत्तरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर उत्तरपाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन दिलीप यादव ने कहा : यह अत्यंत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. जिस बच्चे की मौत हुई है, वह हमारे परिचितों में से है. बच्चों के परिवार को न्याय मिले इसकी कोशिश की जायेगी.

वहीं, अंश की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक और आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों ने टीएन मुखर्जी रोड पर शव के साथ रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया. बच्चे के पिता अखिल गर ने बताया : मैं शोभायात्रा में जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी यह हादसा हुआ. घटना की सूचना पाकर उत्तरपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. स्थानीय लोगों ने ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola