मुख्यमंत्री ने बुलायी सर्वदलीय बैठक

Updated at : 22 Mar 2020 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बुलायी सर्वदलीय बैठक

कोरोना वायरस के खतरों के मद्देनजर उपजी स्थिति का मुकाबला करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी राजनीतिक दलों का साथ चाहती हैं. लिहाजा इस सिलसिले में उन्होंने सोमवार को एक सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया है.

विज्ञापन

कोलकाता : कोरोना वायरस के खतरों के मद्देनजर उपजी स्थिति का मुकाबला करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी राजनीतिक दलों का साथ चाहती हैं. लिहाजा इस सिलसिले में उन्होंने सोमवार को एक सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया है. यह बैठक राज्य सचिवालय, नबान्न में होगी.

गौरतलब है कि कोरोना के खतरों को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से पहले ही 31 मार्च तक सभी बार, क्लब, पब, रेस्तरां आदि को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा किसी प्रकार के जमघट, सभा आदि को भी आयोजित न करने के लिए कहा गया है. सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक भी रद्द कर दी गयी है. आगे के कदमों के संबंध में चर्चा करने के लिए ही सर्वदलीय बैठक बुलायी जा रही है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola