ePaper

भाजपा बेटियों की रक्षा करने के बजाय विपक्ष पर साध रही निशाना : तृणमूल

Updated at : 19 Jul 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा बेटियों की रक्षा करने के बजाय विपक्ष पर साध रही निशाना : तृणमूल

भाजपा शासित ओडिशा के पुरी में बदमाशों द्वारा 15 वर्षीय किशोरी को आग के हवाले करने की घटना के बाद पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को ‘आपराधिक लापरवाही’ करार दिया और भाजपा पर देश की बेटियों की सुरक्षा करने के बजाय विपक्षी दलों को निशाना बनाने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

कोलकाता.

भाजपा शासित ओडिशा के पुरी में बदमाशों द्वारा 15 वर्षीय किशोरी को आग के हवाले करने की घटना के बाद पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को ‘आपराधिक लापरवाही’ करार दिया और भाजपा पर देश की बेटियों की सुरक्षा करने के बजाय विपक्षी दलों को निशाना बनाने का आरोप लगाया. पुरी के बयाबर गांव में अज्ञात युवकों द्वारा किशोरी को आग के हवाले करने के बाद वह करीब 70 प्रतिशत तक जल गयी है.

तृणमूल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा : पुरी में एक 15 वर्षीय किशोरी को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया. भाजपा बताये कि अब उसका बेटी बचाओ नारा कहां है? देश का राष्ट्रीय महिला आयोग कहां छिपा है? क्या वे भारत की बेटियों की रक्षा करने के बजाय विपक्षी आवाज को निशाना बनाने में व्यस्त हैं? यह शासन नहीं है, यह आपराधिक लापरवाही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके हाथ ‘खून से रंगे’ हैं.

राज्य की मंत्री व तृणमूल नेता डॉ शशि पांजा ने घटना की निंदा करते हुए कहा : पुरी में नाबालिग के शरीर में आग लगा दी गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ की बात कही है, लेकिन भाजपा शासित प्रदेश में ‘बेटी जलाओ’ की हालत है. ओडिशा सरकार का यह ‘सुशासन’ का उदाहरण है, न कि ‘कुशासन’ का. अब राष्ट्रीय महिला आयोग व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग कहां है? वे क्या किसी घटना होने पर केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में जांच के लिए पहुंचते हैं? भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं, लड़कियों व बच्चों पर होने वाले आपराधिक मामलों के बाद वे वहां का दौरा क्यों नहीं करते हैं?

पुरी में हुई घटना आपराधिक लापरवाही है और यह भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं और बच्चों के हाल का उदाहरण है. तृणमूल उक्त घटना की कड़ी निंदा करती है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुर्गापुर में एक जनसभा में राज्य की तृणमूल सरकार पर तीखा हमला बोला था और उस पर हिंसा, भ्रष्टाचार और असुरक्षा का माहौल बनाने का आरोप लगाया था, जिसने राज्य को महिलाओं के लिए खतरनाक जगह बना दिया है. मोदी ने राज्य में महिला सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की थी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने पिछले साल यहां के आरजी कर अस्पताल में एक चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किये जाने की घटना तथा हाल ही में कोलकाता स्थित ‘लॉ कॉलेज’ में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola