चाइनीज मांझा के खिलाफ चला अभियान, कई अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
चाइनीज मांझा के खिलाफ चला अभियान, कई अरेस्ट

विश्वकर्मा पूजा के दिन एयरपोर्ट पर कार्यरत सेना के पूर्व जवान की चाइनीज मांझा से गला कट जाने से मौत हो गयी थी

विज्ञापन

बैरकपुर. विश्वकर्मा पूजा के दिन एयरपोर्ट पर कार्यरत सेना के पूर्व जवान की चाइनीज मांझा से गला कट जाने से मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद बैरकपुर कमिश्नरेट ने बुधवार व गुरुवार को सिंथेटिक-चाइनीज मांझा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न थाना इलाके से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इस अभियान के दौरान खड़दाह थाना के उपनिरीक्षक शुभंकर चौधरी और उनकी टीम ने पीके विश्वास रोड इलाके में अभियान चला कर नुरुल इस्लाम (28), हैदर अली (35), पंकज कुमार साव (42), मोहम्मद इमरान (27) व मोहम्मद अली उर्फ बाबू (39) को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान नुरुल इस्लाम के पास से विभिन्न पैकेटों में चाइनीज/सिंथेटिक मांझा का भारी स्टॉक बरामद किया गया.

वहीं, टीटागढ़ थाने की पुलिस ने उपनिरीक्षक अरित्रा ने टीटागढ़ थाने की एक टीम के साथ 55 बीए रोड स्थित शशिकांत साव के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने चाइनीज/सिंथेटिक मांझा के 33 रोल बरामद किये. शशिकांत को गिरफ्तार कर लिया गया. विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. न्यू बैरकपुर पुलिस थाने के एएसआइ प्रह्लाद घोष और उनकी टीम ने न्यू बैरकपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत न्यू बैरकपुर रेलवे साइडिंग क्षेत्र के पास छापा मारा. इस दौरान मृदुल चौधरी (42), बबला सरदार (34), सोमनाथ मिस्त्री (38) व अमित साहा (39) को गिरफ्तार किया गया.

कई सामान भी जब्त किये गये. वहीं, मोहनपुर थाना के उपनिरीक्षक मोहम्मद खुर्शीद आलम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चाइनीज/सिंथेटिक मांझा की मदद से पतंग उड़ा रहा है. पुलिस टीम कल्याणी एक्सप्रेसवे सर्विस लेन स्थित ऑगस्टाइन डे स्कूल के सामने पहुंची और एक शख्स को अवैध धागे से पतंग उड़ाते हुए पाया. आरोपी जीत यादव (21) को गिरफ्तार किया गया. सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गयी है. बैरकपुर कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola