बकाया पैसा नहीं देने पर व्यवसायी की पीटकर हत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Feb 2025 6:59 AM

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के गोपालनगर थाना क्षेत्र के चौबेरिया अंतगर्त मेथोपाड़ा इलाके में बकाया पैसा नहीं मिलने पर सोमवार रात एक व्यवसायी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, बनगांव

उत्तर 24 परगना के गोपालनगर थाना क्षेत्र के चौबेरिया अंतगर्त मेथोपाड़ा इलाके में बकाया पैसा नहीं मिलने पर सोमवार रात एक व्यवसायी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने प्रोसेनजीत सरकार, अनिमेष विश्वास और सौम अधिकारी नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम आमिर हुसैन मंडल उर्फ कोटा (43) है. हुसैन चौबेरिया का निवासी थे. हुसैन कार मालिक थे. प्रोसेनजीत उनकी गाड़ी चलाया करता था. दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि प्रोसेनजीत का बकाया पैसा आमिर नहीं दे रहे थे. सोमवार रात हुसैन को इलाके के श्मशान घाट बाजार क्षेत्र में बुलाया गया था. जब वह अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे तो वहां उन्हें गाड़ी से उतार कर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर तीनों हमलावर फरार हो गये. आमिर हुसैन को बनगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर सड़क अवरोध किया. मौके पर गोपालनगर थाने की पुलिस पहुंची. मंगलवार सुबह भी लोगों ने रास्ता जाम किया.

पुलिस का कहना है कि रात से ही विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि पुरानी दुश्मनी में ही साजिश के तहत हत्या की गयी. गिरफ्तार तीनों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola