कोलकाता से पटना जा रही बस पलटी, छह यात्रियों की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2024 12:59 AM
कोलकाता से पटना जा रही बस बुधवार सुबह 6:30 बजे हजारीबाग में जीटी रोड पर गोरहर थाने के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में बस में सवार छह यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक महिला-पुरुष यात्री घायल हो गये हैं.
बेदह दुखद: अस्पताल में हुगली के यात्री रिजु राज का एक पैर काट कर अलग करना पड़ा
प्रतिनिधि, हजारीबाग/कोलकाता कोलकाता से पटना जा रही बस बुधवार सुबह 6:30 बजे हजारीबाग में जीटी रोड पर गोरहर थाने के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में बस में सवार छह यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक महिला-पुरुष यात्री घायल हो गये हैं. मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. इनमें से अब तक केवल दो लोगों की ही पहचान हो पायी है.हादसे की सूचना मिलते ही गोरहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. बस का गेट तोड़ कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. इनमें से घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए बरकट्ठा स्वास्थ केंद्र भेजा गया. यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद घायलों को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेज दिया गया. यहां चिकित्सकों को गंभीर रूप से घायल हुगली निवासी यात्री रिजु राज का एक पैर काट कर अलग करना पड़ा. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. वहीं, इस हादसे की वजह से जीटी रोड करीब दो घंटे के लिए पूरी तरह जाम हो गया. क्रेन की मदद से बस को सीधा कर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका.
ऐसे हुआ हादसा : जानकारी के अुनसार, अदयंत बस (डबल्यूबी-76 ए 1548) कोलकाता से यात्रियों को लेकर पटना जा रही थी. बुधवार सुबह बगोदर के पास बस कुछ देर के लिए रुकी थी. यहां से दूसरा चालक बस को लेकर पटना के लिए चला. जीटी रोड पर गोरहर के पास अचानक जोरदार आवाज के साथ बस असंतुलित हो गयी और पलट गयी. तीन यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.इनकी हुई है मौत
राजकुमारी प्रसाद (पति-मूर्तिचंद प्रसाद), निवासी- हुगली, मो इजाज, निवासी-बिहार शरीफ, मोहनियां ( चार मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है)ये हुए हैं घायल
विकास कुमार(38 वर्ष), निवासी-दानापुर, पटना, रोहन मेहता (40 वर्ष), निवासी-दानापुर, पटनाऋषभ केशरी(22 वर्ष), निवासी-दानापुर, पटना, शगुफ्ता परवीन (35 वर्ष), निवासी-मोहनियां, बिहार शरीफ, कृष्णा मंडल(40 वर्ष), निवासी-मालदा, सोमिन सामंता (24 वर्ष), निवासी-हल्दिया, सुब्रतो सामंतो (25 वर्ष), निवासी-हल्दिया, रिजु राज (28 वर्ष), निवासी-हुगली, सुजीत उपाध्याय (35 वर्ष), निवासी-टीटागढ़, उत्तर 24 परगना,नंदिता माइति, निवासी-हल्दिया,मनीषा माइति, निवासी-हल्दिया,रंजन दास, निवासी-मालदा, शिवनाथ, निवासी-नालंदा, बिहारमिस्टी सामंतो (25 वर्ष), राजकुमार, सुधीर महतो, मालती देवी, राजन दास भी घायलों में शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










