Live Updates

Buddhadeb Bhattacharjee death : बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा पीस वर्ल्ड में

Updated:
विज्ञापन

Buddhadeb Bhattacharjee death Updates : पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का बृहस्पतिवार को कोलकाता स्थित उनके घर पर निधन हो गया. वह 80 वर्ष के थे. माकपा नेता भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे. बुद्धदेव भट्टाचार्य से जुड़ी हर खबर के लिये जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

राज्यपाल सीवी आनंद बोस

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा बुद्धदेव भट्टाचार्य एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों में लोगों का प्यार और सम्मान अर्जित किया. उनकी सरल जीवनशैली, उच्च विचारधारा और साहित्य एवं संस्कृति में रुचि ने उन्हें सम्मान दिलाया.

फिरहाद हकीम ने कहा, राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य

फिरहाद हकीम ने कहा, राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है. ममता बनर्जी से बहुत अच्छे संबंध थे. मेरे साथ संबंध भी मधुर थे. शुक्रवार को पार्थिव शरीर विधानसभा लाया जाएगा. मुख्यमंत्री के आदेश का आधिकारिक तौर पर सम्मान किया जायेगा.

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर जताया शोक

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य नहीं रहे. मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं.माकपा समर्थक भट्टाचार्य के आवास के पास एकत्र हुए, जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उनके फ्लैट पर पहुंचे .

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर जताया शोक

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य नहीं रहे. मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं.माकपा समर्थक भट्टाचार्य के आवास के पास एकत्र हुए, जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उनके फ्लैट पर पहुंचे .

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा पीस वर्ल्ड में

बुद्धदेव का पार्थिव शरीर गुरुवार को पीस वर्ल्ड में रखा जाएगा. शुक्रवार सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर वहां से राज्य विधानसभा ले जाया जाएगा. वहां से दोपहर 12 बजे तक पार्थिव शरीर को अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित सीपीएम के प्रदेश कार्यालय लाया जाएगा. दोपहर 3 बजे तक पार्थिव शरीर वहीं रहेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कम्युनिस्ट नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधान पर शोक जताया और कहा कि वह एक ऐसे राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा की. पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से दुखी हूं. वह एक राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा की. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola