प्रेम में विफल जीजा-साली ने कीटनाशक खाकर की खुदकुशी

Updated at : 09 Mar 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम में विफल जीजा-साली ने कीटनाशक खाकर की खुदकुशी

उलबेड़िया थाना अंतर्गत हाटगाछा एक नंबर ग्राम पंचायत अधीन चिकनबाड़ गांव में जीजा और साली ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

हावड़ा. उलबेड़िया थाना अंतर्गत हाटगाछा एक नंबर ग्राम पंचायत अधीन चिकनबाड़ गांव में जीजा और साली ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है. होजियरी कारखाने में काम करने वाले तन्मय दास (25) की शादी पांच साल पहले कुलगछिया निवासी एक युवती से हुई थी. दांपत्य जीवन सामान्य था. इस बीच तन्मय और उसकी साली के बीच गहरी दोस्ती हो गयी. दोस्ती प्यार में बदल गयी. दोनों एक साथ घूमने भी जाने लगे. इनके रिश्तों की खबर मिलते ही दोनों परिवार के सदस्यों ने आपत्ति जतायी, लेकिन वे नहीं माने. दंपती के बीच कलह भी शुरू हो गयी. शुक्रवार को तन्मय काम से घर लौटा और बाइक लेकर चला गया. कुछ देर बाद वह घर वापस आया और परिजनों को बताया कि उसने और उसकी साली ने कीटनाशक पी लिया है. कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी. दोनों को उलबेड़िया शरतचंद्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तन्मय की मौत हो गयी. इसके कुछ घंटे बाद उसकी साली ने भी दम तोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola