जमीन विवाद में बमबाजी व गोलीबारी, एक की मौत

Updated at : 30 Jan 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में बमबाजी व गोलीबारी, एक की मौत

मृतक का नाम आलम शेख है. घटना में चार लोग घायल भी हो गये.

विज्ञापन

कल्याणी. जमीन विवाद को लेकर बम और गोलियां चलने की घटना सामने आई है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम आलम शेख है. घटना में चार लोग घायल भी हो गये. मामला नदिया जिले के नाकाशीपाड़ा थाना अंतर्गत शिवपुर गांव के राधानगर मैदान का है. हंगामे के बाद चापड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बरामद कर इलाज के लिए उन्हें चापड़ा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. वहां से उन्हें गंभीर हालत में शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया गया. गौरतलब है कि घटनास्थल भले नाकाशीपाड़ा थाने के अंतर्गत आता हो, मृतक आलम शेख चापड़ा थाना इलाके का रहने वाला है. उसके परिजनों द्वारा थाने में शिकायत के बाद चापड़ा थाने की पुलिस हरकत में आयी. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. घटना में चार स्थानीय लोग घायल हो गये और पुलिस ने उन्हें बचाकर चापड़ा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. मिली जानकारी के मुताबिक आलम शेख और इजार शेख के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. उस जमीन पर जबरन खेती कराने के बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसा शुरू हो गयी. आरोप है कि इजार शेख के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया.

उनपर बम और गोलिया चलाने का भी आरोप है. घटना में आलम के लोग घायल हो गये. एक पड़ोसी ने बताया कि जमीन के एक टुकड़े को लेकर 30 वर्षों से विवाद चला आ रहा है. घटना के बाद आरोपी फरार हैं.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola