कब्र से निकाला गया माध्यमिक छात्रा का शव, होगा पोस्टमार्टम

बांग्ला व अंग्रेजी का पेपर देने के बाद से लापता हुई माध्यमिक छात्रा का शव परीक्षा के अंतिम दिन कब्र से बरामद किया गया.
दो पेपर देने के बाद हो गयी थी लापता, सहपाठी गयी घर तो घटना का हुआ खुलासा
संवाददाता, भांगड़.
बांग्ला व अंग्रेजी का पेपर देने के बाद से लापता हुई माध्यमिक छात्रा का शव परीक्षा के अंतिम दिन कब्र से बरामद किया गया. यह घटना उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, दो पेपर देने के बाद छात्रा एग्जाम सेंटर नहीं आ रही थी. सहपाठी कारण जाने उसके घर गयी, तो घरवालों ने बताया कि उसने वैलेंटाइन डे के दिन ही खुदकुशी कर ली थी और उसके शव को दफना दिया गया है. शिक्षकों को इसकी जानकारी दी गयी. बात पुलिस तक पहुंची. छह दिनों बाद उत्तर काशीपुर थाने की पुलिस ने छात्रा का शव कब्र से निकाला.
पुलिस के मुताबिक, चंडीहाट ग्राम निवासी हान्नान हाजरा की बेटी परवीना इस साल करबाला हाई स्कूल से माध्यमिक परीक्षा दे रही थी. उसका सेंटर कचुआ हाई स्कूल में पड़ा था. मृतका के परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम से शव का बुरा हाल होगा, इसलिए उन्होंने पुलिस को बिना बताये शव दफना दिया था. छात्रा ने खुदकुशी की है या कोई और बात है, यह जानने में पुलिस जुट गयी है. पुलिस का कहना है कि छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा, इसके लिए कोर्ट से अनुमति ली जायेगी. पीएम रिपोर्ट आने के बाद अगला कदम उठाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




