लापता बच्चे का शव पड़ोसी के घर से बरामद

Updated:
विज्ञापन
लापता बच्चे का शव पड़ोसी के घर से बरामद

आरामबाग थाना अंतर्गत मायापुर-1 ग्राम पंचायत के मुथाडांगा के मदरतला इलाके में 12 घंटे से लापता एक बच्चे का शव उसके पड़ोसी के घर से बरामद किया गया.

विज्ञापन

हुगली. आरामबाग थाना अंतर्गत मायापुर-1 ग्राम पंचायत के मुथाडांगा के मदरतला इलाके में 12 घंटे से लापता एक बच्चे का शव उसके पड़ोसी के घर से बरामद किया गया. मृत बच्चे का नाम शेख रियान (10) है. शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने बंद घर से कंबल में लिपटा उसका शव बरामद किया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है. जानकारी के अनुसार, रियान के पिता शेख रुमजान व्यवसायी हैं. मां रोजिया बेगम गृहवधू हैं. गुरुवार दोपहर को रियान खेलने के लिए घर से बाहर निकला था. इसके बाद से वह लापता हो गया. पूरी रात उसे खोजा गया, लेकिन वह नहीं मिला. शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू की. स्थानीय लोगों की नजर एक बंद घर पर पड़ी. ताले को तोड़ा गया.

घर के अंदर रियान का शव कंबल से लिपटा हुआ था. पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन ने कहा आरोपी फरार है. पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola