ठाकुरबाड़ी में भाजपा सांसद और विधायक भाइयों में टकराव

ठाकुरनगर स्थित ठाकुरबाड़ी में रविवार को केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर और उनके बड़े भाई तथा गाइघाटा से भाजपा विधायक सुब्रत ठाकुर के बीच जमकर विवाद हुआ.
बनगांव संगठनात्मक जिला भाजपा अध्यक्ष की कार में लगायी जंजीर
प्रतिनिधि, बनगांवठाकुरनगर स्थित ठाकुरबाड़ी में रविवार को केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर और उनके बड़े भाई तथा गाइघाटा से भाजपा विधायक सुब्रत ठाकुर के बीच जमकर विवाद हुआ. दोनों भाइयों के बीच काफी देर तक तीखी बहस चली. मामला गाइघाटा मंडल-1 के अध्यक्ष की घोषणा लंबे समय से लंबित रहने से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, मंडल अध्यक्ष की घोषणा नहीं होने से नाराज विधायक सुब्रत ठाकुर के समर्थकों ने बनगांव संगठनात्मक जिला भाजपा अध्यक्ष विकास घोष की कार के पहियों में जंजीर और ताला लगा दिया. इसकी सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर मौके पर पहुंचे और कार की जंजीर खुलवायी. इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया. बताया जाता है कि रविवार को विकास घोष, सांसद शांतनु ठाकुर से मिलने ठाकुरबाड़ी पहुंचे थे.इसी दौरान विधायक सुब्रत ठाकुर के समर्थकों ने उनकी कार को जंजीर और ताले से लॉक कर दिया. विधायक सुब्रत ठाकुर का आरोप है कि जिलाध्यक्ष विकास घोष पिछले चार महीनों से गाइघाटा मंडल- के अध्यक्ष की घोषणा करने की बात कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया. इस संबंध में फोन करने पर भी जिलाध्यक्ष फोन नहीं उठाते. मंडल अध्यक्ष नहीं होने के कारण इलाके में तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों की पकड़ मजबूत हो रही है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है. उधर, विकास घोष की कार में जंजीर लगाये जाने की खबर मिलते ही सांसद शांतनु ठाकुर मौके पर पहुंचे और खुद कार की चेन खोली.
इसी दौरान सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस हुई. केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि यदि मंडल अध्यक्ष की घोषणा को लेकर कोई शिकायत थी, तो बैठकर बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सकता था. उन्होंने कहा कि किसी की कार को लॉक करना सही नहीं है. वहीं, विधायक सुब्रत ठाकुर ने दावा किया कि उनके समर्थकों ने ही कार में चेन और ताला लगाया था. घटनाक्रम के बाद अंततः गाइघाटा मंडल-1 के अध्यक्ष पद के लिए संतू घोष के नाम की घोषणा कर दी गयी.दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर राज्यसभा सांसद ममता बाला ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि मंडल अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर दोनों भाइयों में टकराव हुआ, जिसके कारण संगठनात्मक जिलाध्यक्ष की कार में ताला लगाया गया. उन्होंने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है और यह झगड़ा आगे भी जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




