ePaper

Bengal Weather Update : बंगाल में दिखेगा चक्रवात का असर, कोलकाता समेत जिलों में होगी भारी बारिश

Updated at : 12 Sep 2024 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Bengal Weather Update : शुक्रवार को उत्तर 24 परगना और पूर्वी बर्दवान में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. शनिवार को भी झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम में भारी बारिश होगी. उसके बाद कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल में बारिश नहीं होगी.

विज्ञापन

Bengal Weather Update : मध्य म्यांमार में चक्रवात बना हुआ है. अगले दो दिनों में यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा और बांग्लादेश के तट पर पहुंचेगा. इसके चलते दक्षिण बंगाल के कई जिले अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश से तरबतर रहेंगे.अलीपुर मौसम विभाग ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता समेत जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इन जिलाें में भारी बारिश की संभावना

कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, मुर्शिदाबाद, नादिया और बीरभूम में बारिश की संभावना है. शुक्रवार को उत्तर 24 परगना और पूर्वी बर्दवान में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. शनिवार को भी झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम में भारी बारिश होगी. उसके बाद कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल में बारिश नहीं होगी.

Also read : Kolkata Doctor Murder Case : राज्य सरकार ने फिर जूनियर डाॅक्टर को लिखा पत्र,ममता बनर्जी संग बैठक के लिये किया आमंत्रित

उत्तर बंगाल में आंधी तूफान की चेतावनी

उत्तरी बंगाल के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गुरुवार को जलपाईगुड़ी, उत्तरी दिनाजपुर और मालदा में आंधी तूफान की चेतावनी है. बुधवार को जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, दिनाजपुर और मालदा में भारी बारिश की संभावना है.

Also read : Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों के साथ आज शाम बैठक कर सकती हैं ममता बनर्जी

कोलकाता का तापमान

गुरुवार सुबह भी कोलकाता में कुछ छिटपुट बारिश हुई. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कोलकाता के आसमान में मुख्यतः बादल छाये रहेंगे. कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Also read : सीताराम येचुरी के निधन को ममता बनर्जी ने बताया राष्ट्रीय क्षति, अभिषेक बनर्जी ने भी दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola