बंगाल एसटीएफ ने नदिया से संदिग्ध आतंकी को दबोचा

Updated at : 21 Feb 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल एसटीएफ ने नदिया से संदिग्ध आतंकी को दबोचा

बंगाल एसटीएफ ने नदिया जिले के थानापाड़ा इलाके से एक संदिग्ध आतंकी को दबोचा है. उसका नाम विप्लव विश्वास है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता / कल्याणी

बंगाल एसटीएफ ने नदिया जिले के थानापाड़ा इलाके से एक संदिग्ध आतंकी को दबोचा है. उसका नाम विप्लव विश्वास है. बताया जा रहा है कि वह क्रांति अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के सदस्य साजिबुल और मुस्तकीम के संपर्क में था.

सूत्रों के मुताबिक, बंगाल एसटीएफ तीन लोगों की आवाज रिकॉर्ड करने जा रही है, जिन्हें आतंकवाद से कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इन तीनों के नाम साजिबुल इस्लाम, मीनारुल शेख और अब्बास अली बताये गये हैं. तीनों की आवाज का मिलान किया जायेगा. बंगाल एसटीएफ ने पहले ही अदालत में इसकी अपील दायर की थी. न्यायाधीश ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.

जांचकर्ताओं की माने तो उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला था, जिसमें अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के बाकी सदस्यों ने इसी नंबर के जरिए मुंबई के जेल में बंद अब्बास अली और साजिबुल से बात की थी. यही कारण है कि जांचकर्ता इन तीन लोगों की आवाज का मिलान करने की तैयारी में हैं. गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान सामने आयी जानकारी के आधार पर विप्लव को पकड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola