वृद्धि व अवसर केंद्र के रूप में उभरा पश्चिम बंगाल : ममता

Updated at : 08 Feb 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
वृद्धि व अवसर केंद्र के रूप में उभरा पश्चिम बंगाल : ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के आठवें व्यापार शिखर सम्मेलन के समापन पर शुक्रवार को कहा कि राज्य वृद्धि और अवसर के केंद्र के रूप में उभरा है.

विज्ञापन

बीजीबीएस में मिले 4,40,595 करोड़ रुपये के निवेश के लिए प्रस्ताव

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के आठवें व्यापार शिखर सम्मेलन के समापन पर शुक्रवार को कहा कि राज्य वृद्धि और अवसर के केंद्र के रूप में उभरा है. क्योंकि यहां 1.72 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है.

उन्होंने कहा कि दो दिन के बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस)-2025 में 4,40,595 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के साथ 212 समझौता ज्ञापन (एमओयू) और आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुए. ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा : कल, जब मैं बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन में खड़ी थी तब नीति-निर्माताओं, कॉरपोरेट दिग्गजों, उद्यमियों और वैश्विक दूरदर्शी लोगों से घिरी हुई थी. उस समय मैंने अपनी आंखों के सामने एक सपना साकार होते देखा.

सीएम ने कहा कि राज्य में 1.72 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है और बंगाल वृद्धि और अवसरों का केंद्र बनकर उभरा है. मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इस साल के बीजीबीएस में 212 एमओयू और आशय पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें कुल 4,40,595 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2011 में पदभार संभालने के बाद उन्होंने बंगाल को समृद्धि के भविष्य की ओर ले जाने की शपथ ली थी.

समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले के शब्दों को याद करते हुए ममता बनर्जी ने पोस्ट में कहा : मेरा मिशन स्पष्ट था: ऐसा बंगाल बनाना जहां हर निवासी गर्व से कह सके कि बंगाल जो आज सोचता है, भारत कल सोचेगा. उन्होंने कहा कि बीरभूम के देवचा पचामी में कोयला निकासी प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जिससे विशाल भंडार प्राप्त होगा, जो बंगाल के औद्योगिक भविष्य को बढ़ावा देगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola