द बंगाल फाइल्स के सामने आ रहीं दिक्कतें, कानूनी कार्रवाई की योजना

Updated:
विज्ञापन

फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे राज्य के सिनेमा मालिकों को उनकी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को प्रदर्शित न करने के लिए धमका रहे हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे राज्य के सिनेमा मालिकों को उनकी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को प्रदर्शित न करने के लिए धमका रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में फिल्म निर्माता कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं. ‘द बंगाल फाइल्स’ अग्निहोत्री की ‘द फाइल्स’ शृंखला की तीसरी और अंतिम फिल्म है. इस शृंखला में इससे पहले ‘द ताशकंद फाइल्स’ (2019) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022) शामिल रही हैं. नयी फिल्म 1946 के अगस्त महीने में कोलकाता में हुए सांप्रदायिक दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है. ‘द बंगाल फाइल्स’ शुक्रवार को रिलीज़ होने जा रही है और इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, सास्वत चटर्जी और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगे. फिल्म के गुरुवार को आयोजित प्रीमियर के मौके पर अग्निहोत्री ने संवाददाताओं से कहा, “पश्चिम बंगाल सरकार जो कुछ भी कर रही है, वह पूरी तरह से अवैध और असंवैधानिक है. हम रिट याचिका दाखिल करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन कल की स्थिति के आधार पर ही अंतिम निर्णय लेंगे और आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे.” निर्देशक ने दावा किया कि राज्य के कई सिनेमाघर मालिकों ने उन्हें जानकारी दी है कि उन्हें फिल्म के प्रदर्शन को लेकर डराया जा रहा है. उन्होंने कहा, “कई थिएटर मालिकों, जिनमें प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन भी शामिल हैं, का कहना है कि उन्हें पुलिस की ओर से धमकी दी गयी है कि अगर वे फिल्म रिलीज करते हैं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. वे डरे हुए हैं.” अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म को बांग्ला भाषा में डब किया गया है क्योंकि लाखों बंगाली दर्शक इसे देखना चाहते हैं. इस मौके पर फिल्म की निर्माता और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी हस्तक्षेप की अपील की है.

उन्होंने कहा, “हमने राष्ट्रपति महोदय से भी गुहार लगायी है. एक महिला होने के नाते मैंने व्यक्तिगत रूप से उन्हें पत्र लिखकर फिल्म की शांतिपूर्ण रिलीज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola