ePaper

Bengal ED Raid : वित्तीय अनियमितता मामले में कोलकाता समेत देशभर के अलग-अलग जगहों पर ईडी की छापेमारी

Updated at : 05 Oct 2024 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news

ईडी और सीबीआई

Bengal ED Raid : ईडी अधिकारियों ने रियल इस्टेट से जुड़ी कंपनियों और कारोबारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी गयी है. अभियान के दौरान अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किये गये हैं.

विज्ञापन

Bengal ED Raid : करोड़ों रुपयों के वित्तीय अनियमितता व मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की जांच के तहत ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की सुबह से ही पश्चिम बंगाल, नयी दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड समेत देशभर के 24 से ज्यादा जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करनी शुरू की. कोलकाता के तीन जगहों पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने अभियान चलाया है. यहां बालीगंज के गुरुसदय रोड स्थित एक व्यवसायी के ठिकाने पर इडी अधिकारी पहुंचे. व्यवसायी के ठिकाने पर तलाशी अभियान चलाने के साथ ही उससे, उसके परिजनों और कर्मचारियों से पूछताछ की गयी.

मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल उपकरण किये गये जब्त

इधर, शेक्सपीयर सरणी के जैसमिन टॉवर के तीन तल्ले पर मौजूद एक कार्यालय में भी दबिश दी गयी. दक्षिण कोलकाता में ही एक अन्य जगह पर भी अभियान चलाया गया है. सूत्रों के अनुसार, ईडी अधिकारियों ने रियल इस्टेट से जुड़ी कंपनियों और कारोबारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी गयी है. अभियान के दौरान अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किये गये हैं. अभियान के दौरान इडी के अधिकारियों के अलावे सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवान भी मौजूद थे.

Also Read : West Bengal : बशीरहाट के तृणमूल सांसद हाजी नुरुल इस्लाम का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

वर्ष 2014-15 में वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच

खबर लिखे जाने तक इडी की छापेमारी जारी थी और अभियान को लेकर आधिकारिक तौर पर केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है. बताया जा रहा है कि वर्ष 2014-15 में वित्तीय अनियमितता के उक्त मामले की जांच आयकर विभाग ने शुरू की थी. जांच में पता चला कि आरोपी चिटफंड कंपनी, उसके जुड़े संस्थान और पदाधिकारियों के जरिये करोड़ों की राशि विदेशों में भी स्थानांतरित की गयी. बाद में इडी ने उक्त मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (इसीआइआर) दर्ज कर जांच शुरू की.

Also Read : Kolkata Metro : कोलकाता मेट्रो की अनूठी पहल, अब संडे को भी अंडरवॉटर मेट्रो का ले सकते है मजा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola