ePaper

Bengal Crime News : सोशल मीडिया पर युवक से हुई थी दोस्ती, फिर

Updated at : 05 Nov 2024 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Crime News : सोशल मीडिया पर युवक से हुई थी दोस्ती, फिर

Bengal Crime News : बारुईपुर जिला पुलिस के डीएसपी एफबी अहमद ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है.

विज्ञापन

Bengal Crime News : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप चार युवकों पर लगा है. स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. अन्य दो की तलाश जारी है.

सोशल मीडिया पर युवक से हुई थी दोस्ती

सूत्रों के अनुसार, कोलकाता के पूर्व जादवपुर की रहने वाली एक युवती की सोशल मीडिया के माध्यम एक युवक से दोस्ती हुई थी. युवक ने गत शुक्रवार यानी एक नवंबर को काली पूजा घूमने की बात कह कर उसे गरिया स्टेशन बुलाया था. युवती वहां पहुंची. उसके बाद युवक उसे लेकर ढालुआ इलाका स्थित अपने एक दोस्त के घर पहुंचा. आरोप है कि वहां युवती को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया, जिसके बाद पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.

Also read : Chhath Puja 2024 : छठ पर्व को लेकर बाजारों में खरीददारी जोरों पर

कालीपूजा घूमने के नाम पर ले गया था दोस्त के घर

होश आने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों से संपर्क किया. उसे एमआर बांगुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इधर, गत तीन नवंबर को चार युवकों के खिलाफ नरेंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों गिरफ्तार कर लिया है. बारुईपुर जिला पुलिस के डीएसपी एफबी अहमद ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है.

Also Read : Kolkata Doctor Murder : सुप्रीम कोर्ट में आज आरजी कर मामले की सुनवाई टली, कल आ सकता है फैसला

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola