Kolkata Doctor Murder : सुप्रीम कोर्ट में आज आरजी कर मामले की सुनवाई टली, कल आ सकता है फैसला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kolkata Doctor Murder : सुप्रीम कोर्ट में आरजी कर मामले की सुनवाई कल यानि बुधवार को होगी.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : आरजी कर मामले की सुनवाई आज टल गई है. मुख्य न्यायाधीश की अनुपस्थिति के कारण सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार की जगह अब बुधवार को मामले की सुनवाई होगी. मालूम हो कि राष्ट्रपति के निमंत्रण पर डीवाई चंद्रचूड़ आज राष्ट्रपति भवन गए थे. जिसके कारण इस मामले में देरी हुई है. मामले की सुनवाई कल सुबह की जाएगी.

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा था जवाब

पिछली सुनवाई में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वे अस्पताल में रोगी कल्याण संघ का पुनर्गठन कर रहे हैं. साथ ही यह भी बताया गया कि अस्पताल के कामकाज में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए ‘एकीकृत अस्पताल प्रबंधन प्रणाली’ शुरू की जा रही है. उन प्रणालियों में ऑनलाइन ओपीडी टिकट बुकिंग, ई-प्रिस्क्रिप्शन सिस्टम शामिल हैं. मंगलवार की सुनवाई में राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट को बताना था कि प्रक्रिया कितनी आगे बढ़ी है.

Also Read : Kolkata Doctor Murder : सुप्रीम कोर्ट में आज आरजी कर मामले की सुनवाई टली,कल आ सकता है फैसला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola