बेलियाघाटा : आलमारी से 10 लाख के जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन
बेलियाघाटा : आलमारी से 10 लाख के जेवरात की चोरी

बेलियाघाटा थाना क्षेत्र में स्थित एक कमरे की आलमारी से 10 लाख रुपये के जेवरात चुरा कर चोरों का गिरोह फरार हो गया.

विज्ञापन

कोलकाता. बेलियाघाटा थाना क्षेत्र में स्थित एक कमरे की आलमारी से 10 लाख रुपये के जेवरात चुरा कर चोरों का गिरोह फरार हो गया. घटना बेलियाघाटा थानाक्षेत्र में स्थित बदन रॉय लेन की है. घर के मालिक सुकमल कांति शिवा (59) ने इसकी शिकायत बेलियाघाटा थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में बताया गया कि चोरों के गिरोह ने घर में पूजा करने के कमरे में स्थित आलमारी का ताला तोड़कर भीतर सात सोने की चेन, एक सोना मढ़ा पोला, 10 जोड़ी कान की बाली, एक ब्रेसलेट के अलावा दो सोने की अंगूठी के साथ आठ सिल्वर क्वायन एवं 23 हजार रुपये नकदी के अलावा बैंक के लॉकर की चाभी भी चुरा कर अपने साथ ले गये.

चोरी हुए जेवरात की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी गयी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola