बैंक अधिकारी बता की पांच लाख की धोखाधड़ी आराेपी हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बता की पांच लाख की धोखाधड़ी आराेपी हुआ गिरफ्तार

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत नारायणपुर थाना की पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बैरकपुर. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत नारायणपुर थाना की पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम नीलांबर देवांगन है. उसने खुद को खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक व्यक्ति के अकाउंट से पांच लाख रुपये निकाल लिये. जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष एक सरकारी बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी राजीव रंजन अपनी एक किताब को प्रकाशित करने के लिए ऑनलाइन प्रकाशन गृह की तलाश कर रहे थे. उसी समय एक युवक ने उन्हें फोन किया और खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया. उसने व्यक्ति को अकाउंट बंद होने का सूचना देते हुए एटीएम से लेकर उनके अकाउंट की सारी जानकारी ले लिया. इसके बाद उनके खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिये. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस बीच एक आरोपी को छत्तीसगढ़ के शक्ति थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola