मुड़ी गंगा में टीले से टकराने के बाद बांग्लादेशी जहाज डूबा

पश्चिम बंगाल के बजबज से बांग्लादेश के लिए ‘फ्लाई ऐश’ लेकर जा रहा एक जहाज दक्षिण 24 परगना जिले की मुड़ी गंगा में रेत के टीले से टकराने के बाद डूब गया.
संवाददाता, कोलकाता
पश्चिम बंगाल के बजबज से बांग्लादेश के लिए ‘फ्लाई ऐश’ लेकर जा रहा एक जहाज दक्षिण 24 परगना जिले की मुड़ी गंगा में रेत के टीले से टकराने के बाद डूब गया. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि जहाज को खाली करने के बाद उसे पड़ोसी देश ले जाया जायेगा. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आइडब्ल्यूएआइ) के अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेशी जहाज के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और फिलहाल वे सागर थाने में हैं. ‘फ्लाई ऐश’ को निकालने की प्रक्रिया जारी है ताकि जहाज को वापस पड़ोसी देश ले जाया जा सके.
आइडब्ल्यूएआइ के क्षेत्रीय प्रमुख जीजे रेड्डी ने कहा कि यह दुर्घटना 13 फरवरी की रात को उस समय हुई जब जहाज ‘फ्लाई ऐश’ लेकर बांग्लादेश वापस जा रहा था. जहाज को खाली करने की प्रक्रिया जारी है.
इस बीच, घोरामारा द्वीप के एक पंचायत सदस्य ने वीडियो साझा किया है, जिसमें डूबते हुए बांग्लादेशी जहाज से कथित तौर पर ‘फ्लाई ऐश को मुड़ी गंगा में डाला जा रहा है. अपनी आजीविका के लिए नदी पर निर्भर स्थानीय मछुआरे ने नदी के प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की. कोलकाता बंदरगाह के एक अधिकारी ने कहा कि उस मार्ग पर बंदरगाह जाने वाले किसी भी जहाज का परिचालन नहीं होता, इसलिए बंदरगाह के परिचालनों पर कोई खतरा नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




