बाली : पत्नी की हत्या करने के बाद एसिड पीकर आत्महत्या की कोशिश

बाली के निश्चिंदा थाना अंतर्गत सापुईपाड़ा के रवींद्रपल्ली इलाके में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. मृतका का नाम समीरानी सरकार (44) था.
बाली के निश्चिंदा थाने के सापुइपाड़ा रवींद्रपल्ली की घटना
संवाददाता, हावड़ा
बाली के निश्चिंदा थाना अंतर्गत सापुईपाड़ा के रवींद्रपल्ली इलाके में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. मृतका का नाम समीरानी सरकार (44) था. प
त्नी की मौत होने के बाद पति शंभु सरकार ने भी एसिड पीकर खुदकुशी की कोशिश की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. समीरानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि आरोपी पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है.
क्या है घटना : जानकारी के अनुसार, शंभु सरकार हुगली के डानकुनी स्थित एक तेल बनाने की कंपनी में काम करता है. समीरानी उसकी पांचवीं पत्नी थी, जिससे उसकी दो संतानें हैं. बताया जा रहा है कि शंभू मानसिक रूप से बीमार है. उसका इलाज भी चल रहा है. दंपती के बीच अक्सर कलह होता रहता था. पड़ोसियों के अनुसार, पांचवीं पत्नी भी उसे छोड़कर जाना चाहती थी, लेकिन शंभु को यह मंजूर नहीं था. सोमवार सुबह दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हुई.
इसी बीच तैश में आकर शंभू ने धारदार चाकू से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे वह, वहीं गिर पड़ी. इसके बाद पति ने भी एसिड पी लिया. चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शंभु को बेलूड़ अस्पताल भेजा, जहां से उसे कोलकाता रेफर किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




