ePaper

नॉर्थ बैरकपुर में तृणमूल पार्षद के घर पहुंचे अर्जुन सिंह

Updated at : 22 Dec 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
नॉर्थ बैरकपुर में तृणमूल पार्षद के घर पहुंचे अर्जुन सिंह

नॉर्थ बैरकपुर नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड की तृणमूल पार्षद सरबानी कश्यपी और उनके पति मृण्मय कश्यपी के भाजपा में शामिल होने को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गयी हैं.

विज्ञापन

बैरकपुर. नॉर्थ बैरकपुर नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड की तृणमूल पार्षद सरबानी कश्यपी और उनके पति मृण्मय कश्यपी के भाजपा में शामिल होने को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गयी हैं. रविवार को बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह मृण्मय कश्यपी के घर पहुंचे, जिसके बाद इस कयास को और बल मिला. बताया जा रहा है कि मृण्मय कश्यपी हाल के दिनों में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. अर्जुन सिंह से मुलाकात के बाद पार्षद सरबानी कश्यपी ने कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस में उन्हें लगातार अपमान और उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. पार्टी में जल्द ही बड़ा राजनीतिक भूस्खलन देखने को मिलेगा. अर्जुन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी लोग तृणमूल के खिलाफ होंगे, वे उनके और भाजपा के करीब होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा तृणमूल कांग्रेस को बंगाल से विदाई देना चाहती है. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए नोआपाड़ा की तृणमूल विधायक मंजू बसु ने कहा कि सरबानी कश्यपी की नाराजगी अब खत्म हो गयी है और उन्हें समझा लिया गया है. संभव है सरबानी किसी के बहकावे में आ गयी हों. यदि वह पार्टी छोड़ती हैं, तो यह उनकी सबसे बड़ी गलती होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola