ePaper

न्यायाधीश के चैंबर में होगी नियुक्ति मामलों की सुनवाई

Updated at : 02 Aug 2025 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
न्यायाधीश के चैंबर में होगी नियुक्ति मामलों की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने 26 हजार नियुक्तियां रद्द होने से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है.

विज्ञापन

कोलकाता. सुप्रीम कोर्ट ने 26 हजार नियुक्तियां रद्द होने से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है. सुप्रीम कोर्ट उन मामलों की सुनवाई चार अगस्त से पांच अगस्त तक करेगा. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के सहायक रजिस्ट्रार (सुनवाई) ने कहा कि उन मामलों से संबंधित सभी वकील सुनवाई में मौजूद रहेंगे. सुप्रीम कोर्ट की पुनर्विचार याचिकाओं की सूची में राज्य की कई याचिकाएं शामिल हैं. इनमें उल्लेखनीय है 26,000 एसएससी नौकरियों को रद्द करने से जुड़ा मामला. तीन अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार और भर्ती प्रक्रिया में कई अनियमितताओं के आरोप में 26,000 एसएससी नौकरियों को रद्द करने का आदेश दिया था. राज्य ने उस फैसले की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन अब तक मामले की सुनवाई नहीं हुई है. उन पुनर्विचार याचिकाओं पर न्यायाधीशों के चैंबर में सुनवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola