चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 18 Feb 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के मामले में एक और  आरोपी गिरफ्तार

आरोप है कि चोरी का माल विजय देबनाथ ने खरीदा था. इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर. दुर्गापुर के बी -जोन फांड़ी की पुलिस ने चोरी की चांदी को गला कर उसे जौहरी के पास बेचने के मामले में विजय देबनाथ नामक एक और आरोपी को गिरफ्तार किया. सोमवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया. इसके पहले मामले में पुलिस दुकान के कर्मचारी अंकित चक्रवर्ती (21) और प्रकाश बाउरी(23) को गिरफ्तार कर रिमांड में ले चुकी है. जांच कर रही पुलिस ने बताया कि विजय देबनाथ की ज्वेलरी की दुकान है. आरोप है कि चोरी का माल विजय देबनाथ ने खरीदा था. इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सोने-चांदी को गला कर गहना बाजार में खपाने के गोरखधंधे के मुख्य आरोपी को पकड़ने को जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola