बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

Published by :Mithilesh Jha
Published at :27 Apr 2026 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

Amit Shah Behala Road Show: गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में रोड शो के बाद मतदाताओं को बड़ी सुरक्षा गारंटी दी है. उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों के बाद भी भाजपा सरकार में 7 दिनों तक केंद्रीय बलों के जवान राज्य में तैनात रहेंगे. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

Amit Shah Behala Road Show: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के बेहाला में जनता से बड़े वादे किये. दक्षिण कोलकाता के इस महत्वपूर्ण इलाके में भव्य रोड शो करने के बाद शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं को सुरक्षा का वह भरोसा दिया.

बंगाल की जनता को दिया बड़ा आश्वासन

गृह मंत्री शाह ने ऐलान किया कि बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भी कम से कम 7 दिनों तक केंद्रीय सुरक्षा बल (Central Forces) के जवान यहीं तैनात रहेंगे, ताकि नतीजों के बाद होने वाली किसी भी संभावित हिंसा को रोका जा सके.

गुंडों से डरने की जरूरत नहीं : शाह

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन बेहाला पूर्व और बेहाला पश्चिम की सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो करते हुए शाह ने सुरक्षा को लेकर बड़ा और कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा- भाइयों और बहनों, 29 अप्रैल को बिना किसी डर के मतदान केंद्र पर जायें और अपना वोट डालें. आपको किसी भी गुंडे से डरने की जरूरत नहीं है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव आयोग की तैयारी और चुनाव बाद सुरक्षा का प्लान

गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि निर्वाचन आयोग ने मतदान को सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक और कड़े इंतजाम किये हैं. उन्होंने कहा कि भले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आ जाये, लेकिन केंद्रीय बल सुरक्षा के लिए 7 दिनों तक राज्य में डटे रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की रैली से पहले रणक्षेत्र बना जगदल, BJP-TMC समर्थकों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें देर रात की तस्वीरें

भगवा रंग में रंगा बेहाला, जय श्रीराम से गूंजी सड़कें

दक्षिण कोलकाता का बेहाला इलाका सोमवार को पूरी तरह भगवा रंग में सराबोर नजर आया. अमित शाह एक खुले वाहन पर सवार होकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. सड़कों के दोनों ओर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा. रोड शो के दौरान भाजपा समर्थक लगातार ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते रहे.

इसे भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी को बंगाल जीतने का विश्वास, बोले- शपथ ग्रहण समारोह में दोबारा आना होगा

Amit Shah Behala Road Show: सुरक्षा के वादे के सियासी मायने

बंगाल में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा (Post-Poll Violence) एक बड़ा मुद्दा रही है. अमित शाह का ‘सात दिन तक बलों की तैनाती’ वाला वादा मतदाताओं के मन से उस डर को निकालने की कोशिश है, जो उन्हें वोट डालने से रोक सकता है. भाजपा इस रणनीति के जरिये उन इलाकों में मतदान प्रतिशत बढ़ाना चाहती है, जहां मतदाता डर के कारण घर से बाहर नहीं निकलते.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में 12.9 लाख वोटरों की धड़कन तेज, वोट डालेंगे या नहीं आज आयेगी अंतिम लिस्ट

भाजपा उम्मीदवार से मिल रहे आयोग के पर्यवेक्षक, शिकायत लेकर तृणमूल कांग्रेस पहुंची कलकत्ता हाईकोर्ट

बंगाल चुनाव 2026: दुर्गा मंदिर में शुभेंदु अधिकारी करेंगे प्रचार का समापन, नंदीग्राम दोहराने का संकल्प

पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं उत्तर प्रदेश के ‘सिंघम’, दक्षिण 24 परगना में लगी है चुनावी ड्यूटी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola